Bagpat News: बागपत : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: बागपत। सावन माह के पहले सोमवार को जनपद के सभी शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सावन के सोमवार का व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने कांवड़ मार्ग पर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख शिव मंदिरों पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर, ठाकुरद्वारा समेत अन्य सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.