बागपत, नवम्बर 11 -- Bagpat News: अपनों की मौत पर जहां परिवार के लोग दुख में डूबे होते हैं, वहीं संपत्ति विवाद में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला बिजरौल गांव में सामने आया है। बीमारी के चलते पंजाब में दम तोड़ने वाली भतीजे की पत्नी का शव उसके ताऊ ने घर में नहीं रखने दिया। मजबूरन परिजनों को रातभर शव रविदास मंदिर में रखना पड़ा। बुधवार सुबह शव को ताऊ के मकान में ले जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में ताऊ के मकान की गैलरी से शव यात्रा निकालने पर सहमति बनी, जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्मशान घाट में पानी भरा होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पंचायत के बाद किया अंतिम संस्कार बिजरौल गां...