बागपत, जुलाई 15 -- Bagpat News: रमाला क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार रात शराब पार्टी में हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, देर रात पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को सूप नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार मंगलवार रात कासिमपुर खेड़ी गांव में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर रितिक निवासी किशनपुर बराल वहां पर पहुंचा और शराब पार्टी में मौजूद विनय उर्फ गादड़ के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ ले जाते समय विनय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के अनुसार कुछ दिन ...