बागपत, जुलाई 15 -- Bagpat News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद बागपत में हिंडन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना के बाद अब हिंडन का रौद्र रूप भी जनपद के लिए चिंता का कारण बन गया है। बरनावा स्थित महाभारतकालीन लाक्षागृह टीला और वहां मौजूद ऐतिहासिक सुरंग अब खतरे की जद में आ गई है। नदी का तेज बहाव सुरंग के मुहाने के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहर के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। दरअसल, हिंडन नदी का पानी लाक्षागृह टीले तक पहुंच चुका है। महाभारतकालीन सुरंग से महज कुछ मीटर की दूरी पर नदी का तेज बहाव होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: सरयू की लहरें निगल रही तटबंध की मिट्टी, खतरा बढ़ा यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो सुरंग तथा टीले को नुकसान पहुंचने की आशंका ...