Bagpat News: बागपत : राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड को गोली मारने वाले इनामी दो बदमाश गिरफ्तार
बागपत, नवम्बर 13 -- Bagpat News: बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना में दीपावली की रात को पड़ोसियों के बीच हुई गोलाबारी और राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात रमाला पुलिस टीम ने 10-10 हजार रुपये के इनामी दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया है। गोपालपुर खड़ाना गांव में दीपावली की रात हुए विवाद में धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण निवासीगण गोपालपुर खड़ाना ने हाथ में तमंचा व लाठी-डंडों से लैस होकर राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.