Bagpat News: बागपत : बारिश थमी, रेलवे अंडरपासों में जलभराव जस का तस
बागपत, अक्टूबर 31 -- Bagpat News: बागपत। बारिश थमने के बाद भी रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या दूर नहीं हो सकी है। बड़का, जिवाना, असारा, लाहौड्डा समेत जिले के कई गांवों में बने रेलवे अंडरपास अभी भी पानी से लबालब हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों का इन रास्तों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गांवों से शहर आने वाले छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, किसानों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंडरपासों में पानी भरा होने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय कर दूसरे मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा के कामकाज और जरूरी आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। बारिश बंद होने के बावजूद पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.