बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर की हरियाली पर अब पौधा चोरों की नजर पड़ गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत के बीच सोमवार की शाम करीब 5:14 बजे एक सफेद कार से पहुंचे व्यक्ति ने डिवाइडर की रेलिंग के अंदर लगा पौधा निकाल लिया। पूरी घटना कॉरिडोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खास बात यह है कि कार पर 'पुलिस' लिखा हुआ नजर आ रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दिल्ली की ओर से आई कार कॉरिडोर पर रुकती है। एक व्यक्ति कार से उतरकर डिवाइडर के पास पहुंचता है और रेलिंग के अंदर से पौधा निकालकर कार में रख लेता है। इसके बाद वह कार लेकर आगे निकल जाता है। कार का नंबर मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। हालांकि, फुटेज के आधार पर अभी व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। कॉरिडोर को खूबसूरत बनाने और हरियाली बढ़ाने के ...