बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। ललियाना गांव के जंगल में खेत के पास तेंदुए के शावक दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने वाले किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को खेतों पर जाने में भी डर लग रहा है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दिखाई देने वाले शावक तेंदुए के हैं, जबकि कुछ उन्हें जंगली बिल्ली के बच्चे बता रहे हैं। अभी तक उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ललियाना निवासी जुबैर पुत्र गफ्फार और जाकिर सुबह के समय अपने खेतों पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के पास बैठे कुछ शावकों पर पड़ी। अचानक उन्हें देखकर दोनों किसान घबरा गए। उन्होंने सावधानी बरतते हुए उनके फोटो लिए और गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। खेत के पास शावक दिखाई देने की खबर फैलते ही गांव मे...