बागपत, जुलाई 28 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, खेतों पर बगैर सिंचाई सूख रही किसानों की फसलों को संजीवनी मिल गई। बारिश होने के बाद से किसानों के चेहरे खिले हुए है। हालांकि बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या बन चली है, जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हुए जलभराव में आधा दर्जन से अधिक वाहन फंसकर खराब हो गए, जिन्हें दूसरे वाहनों के जरिए जलभराव से बाहर निकाला गया। मंगलवार सुबह एकाएक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मौसम का मिजाजः झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जलभराव बन गया। जिसमें फंसकर कई वाहन बंद भी हो गए। बारिश थमने के ...