Bagpat News: बागपत : जर्जर बिजली का पोल टूटकर मकान पर गिरा, बड़ा हादसा टला
बागपत, जुलाई 5 -- Bagpat News: बागपत। पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बड़ौत शहर के पट्टी मेहर मोहल्ले में रविवार को सुचारू विद्युत आपूर्ति के दौरान एक जर्जर बिजली का पोल अचानक टूटकर मकान पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति पोल की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय सड़क से कई लोग गुजर रहे थे। अचानक पोल टूटकर गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। पोल मकान पर गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विभाग के प्रति नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में लंबे समय से कई बिजली के पोल जर्जर हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.