Bagpat News: बागपत : जन्म प्रमाणपत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप, सपाइयों का पालिका में धरना
बागपत, नवम्बर 13 -- Bagpat News: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी और नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के बावजूद दो माह से अधिक समय बीतने पर भी लोगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके चलते आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके अभाव में बच्चों के स्कूलों में प्रवेश, शैक्षिक कार्यों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में बाधा आ रही है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रमाणपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.