Bagpat News: बागपत : जनता वैदिक कॉलेज में हीरक जयंती समारोह का आगाज
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत के जनता वैदिक कॉलेज में हीरक जयंती समारोह के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन कॉलेज परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कॉलेज परिसर में प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। दो दिवसीय हीरक जयंती समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.