Bagpat News: बागपत : खेकड़ा के स्टेडियम में दो धावकों के बीच हुई 85 किमी की रेस, साढ़े सात घंटे तक बना रहा
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के खेकड़ा कस्बे में काठा मार्ग स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को अनूठी दौड़ हुई। काठा गांव के देवीलाल और मेरठ के छुर गांव के विकास छुर के बीच 85 किमी की दौड़ स्टेडियम में हुई। दोनों को इस दूरी को पूरा करने के लिए स्टेडियम के 212 चक्कर लगाने थे। सुबह आठ बजे से शुरू हुई इस रोमांचक दौड़ को देखने के लिए सैकड़ों दर्शक जुटे। साढ़े सात घंटे बाद यह मुकाबला अपने अंजाम तक पहुंचा और देवीलाल ने विकास को पछाड़कर जीत हासिल की। खेकड़ा के खेल स्टेडियम में सुबह आठ बजे दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए दोनों धावकों को स्टेडियम के 212 चक्कर लगाने थे। मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले के दौरान दोनों धावक पूरे जोश के साथ दौड़ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.