Bagpat News: बागपत : कांवड़ शिविर में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए एक शिविर में फिल्मी गानों पर कथित रूप से आपत्तिजनक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो की सत्यता और उसके स्थान की पुष्टि कर रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए एक सेवा शिविर में बनाया गया था। शिविर में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवियों ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर आपत्ति जताई। समाजसेवी सुभाष कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.