बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत में गुरुवार को मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर साधुवृत्ति आश्रम से आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश दिल्ली अड्डा, कोताना रोड और फूस वाली मस्जिद बाजार से होते हुए 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी पहुंचा। मार्गो में विभिन्न स्थानों पर जैन श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और दीप आरती कर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया। बैंड-बाजों की धुन पर महिला, पुरुष व बच्चों ने नृत्य किया।जैन संत के मंगल चातुर्मास हेतु आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंडी मंदिर पहुंचने पर आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीष प्रवचन दिए।मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जैन, विकास जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, ऋषभ जैन, वरदान जैन और नितिन जैन, नामित सभासद मुकेश जैन मौजूद रहे।

हिंद...