बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। सड़क हादसों में लोगों की जान बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करें। यह निर्देश जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अंधेरे, अवैध कट, साइनेज की कमी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। डीएम ने एनएचएआई की कार्यशैली, पूर्व बैठकों के निर्देशों का अनुपालन नहीं होने और महत्वपूर्ण बैठकों में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को दो दिन के भीतर तलब करने ओर लापरवाही के संबंध में उच्चाधिकारियो...