Bagpat News: बागपत : अखंड भारत संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़
बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: बागपत। अखंड भारत संकल्प समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर में अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन से हुआ। भगवा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत का संदेश दिया गया। यात्रा में स्वामी दीपांकर महाराज, शिव गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल बागपत के महंत अर्जुन नाथ महाराज और समाजसेवी रामवीर समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पीएन शर्मा पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: धर्मध्वजा यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.