Bagpat News: बाइक और मोबाइल लूट की सूचना पर रात भर दौड़ती रही पुलिस
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: चांदीनगर। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को बाइक और मोबाइल लूटने की सूचना पर पुलिस रात भर दौड़ती रही, लेकिन सूचना देने वाला व्यक्ति लूट का स्थान ही नहीं बता पाया। बाद में उसके परिजन उसे लेकर घर चले गए। विनोद कुमार पुत्र मांगेराम निवासी करावल नगर दिल्ली जो नशे में धुत था, उसने गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे खैला मोड़ से पीआरवी पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रटौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट वाला स्थान जानना चाहा, लेकिन नशा अधिक होने के कारण वह लूट वाला स्थान नहीं बता पाया। पुलिस उसे लेकर पिलाना मोड़ तक गयी, लेकिन विनोद कुमार घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पाया। देर रात लगभग डेढ़ बजे विनोद कुमार की बेटी पूजा परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.