Bagpat News: बहन को अगवा करने का आरोप, चार पर मुकदमा
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: रमाला। असारा गांव में घर से 20 वर्षीय युवती को अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के भाई कृष्ण कुमार ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की बरामदगी और मामले की जांच शुरू कर दी है। असारा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे उसकी 20 वर्षीय बहन घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान नीटू, आशीष, विक्की और सलेकेचंद निवासी असारा उसकी बहन को जबरन अगवा कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती के गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है।भाई ने पुलिस से बहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.