बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: बागपत-मेरठ हाईवे पर डौला बस स्टैंड के पास शनिवार की सुबह बिजली मीटर बॉक्स में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस स्टैंड के पास लगे बिजली मीटर बॉक्स से अचानक तेज आवाज आई और चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते आग की लपटों ने मीटर बॉक्स को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। जेई केवी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने ...