Bagpat News: बर्फ कारोबारी ने जताई अनहोनी की आशंका, तहरीर दी
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में बर्फ की फैक्ट्री चलाने वाले कारोबारी ने कुछ लोगों से जान का खतरा जताया है। आरोप है कि कार सवार तीन युवक उसकी फैक्ट्री पर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की। पुलिस ने तहरीर मिलने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद शर्मा ने बताया कि बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में उसकी बर्फ़ की फैक्टरी है। बताया कि दिल्ली में कुछ व्यक्तियों से करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि तब उक्त लोगों ने उसे धमकियां दी थी। बताया कि गत दिवस शाम करीब आठ बजे वह किसी काम से फैक्ट्री से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि तभी कार सवार तीन युवक उसकी फैक्ट्री पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से मेरे बारे में पूछताछ की। यह भी पूछा कि मैं कब आता हूं और कब वापस घर के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.