Bagpat News: बरनावा में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
बागपत, अगस्त 10 -- Bagpat News: बिनौली। बागपत के बरनावा गांव में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। जहां रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बरनावा गांव जहां महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थल लाक्षागृह की प्राचीन विरासत के लिए प्रसिद्ध है, वहीं परस्पर सांप्रदायिक प्रेम और सौहार्द के लिए भी जाना जाता है। यहां के मुस्लिम संप्रदाय के लोग हर वर्ष हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में उनका स्वागत करते हैं। इस बार भी जरीफ प्रधान, अहसान, भूरू कुरैशी, उस्मान, हाज़ी समीर, जुनैद, शानू कुरैशी, आजाद पठान, हाजी हनीफ, जमील भाई, लियाकत सिद्दीकी, लालू कुरैशी, यूसुफ कुरैशी आदि ने दाहा मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.