Bagpat News: बरनावा में बालक को चोरी का आरोप लगाकर पीटा
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में एक दुकानदार पर चोरी का आरोप लगाकर एक 10 वर्षीय बालक को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप है। बालक के परिजनों ने थाना बिनौली पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है। बरनावा गांव निवासी कविता पत्नी प्रवीण ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम उसका 10 वर्षीय पुत्र शुभ पड़ोस के दुकानदार अहमद के यहां सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार ने बालक को 50 रूपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक बंधक बनाये रखा और उसके साथ मारपीट भी की। बालक ने घर आकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.