बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। जिले में बेपटरी हो चुकी विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं का सब्र जवाब देने लगा है। सबसे खराब स्थिति बड़ौत शहर की बनी हुई है, जहां लगातार अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को अधीक्षण अभियंता (एसई) स्वयं बड़ौत पहुंचे और बिजली व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया। गौरतलब है कि गत वर्ष गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ौत के सभी उपकेंद्रों और बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई गई थी। इसके साथ ही शहर में पुराने तारों को हटाकर बड़े पैमाने पर एबीसी (एरियल बंच) केबल भी बिछाई गई थी। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इस वर्ष भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी और बिजली संकट लगातार गहराता गया। राज्यमंत्री, सांसद और क्षेत्रीय विधायक को ...