बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। मौसम के उतार-चढ़ाव और बढ़ती उमस के कारण अस्थमा व सांस संबंधी रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन करीब 30 से 40 मरीज सांस लेने में दिक्कत, खांसी और घरघराहट की शिकायत लेकर आ रहे हैं, जबकि इमरजेंसी में भी गंभीर हालत में 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। इन दिनों वातावरण में नमी के कारण सांस की तकलीफें बढ़ने पर डॉक्टरों ने मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बचाव के लिए धूल-धुएं व तेज गंध वाली चीजों से दूर रहने, मास्क का उपयोग करने, डॉक्टर द्वारा मरीजों को इनहेलर व दवाएं नियमित लेने, घर में सीलन न पनपने देने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है। इधर, वायरल का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनो...