बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: खेकड़ा। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों के घायल होने और जेल जाने से तार चोरी की घटनाएं तो रुक गई, लेकिन नलकूपों से उपकरण चोरी की घटनाएं नहीं रूक पा रही है। गुरुवार रात बदमाशों ने खेकड़ा और बसी गांव जंगल में पांच नलकूपों से हजारों रुपये के बिजली उपकरण चोरी किए।

चोरी की घटनाएं बदमाशों ने कस्बा जंगल में नगर पालिका के पूर्व सभासद पदम घामा के नलकूप में छत उखाड़कर चोरी की, जबकि बसी गांव जंगल में प्रदीप समेत चार किसानों के नलकूपों को भी खंगाला। बदमाश सभी नलकूपों से स्टार्टर, केबिल, कट आउट, ऑटोमेटिक स्टार्टर आदि उपकरण चोरी कर ले गए। किसानों ने घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी है। किसानों के अनुसार चोरी हुए उपकरणों की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

दिव्यांगों के लिए चिन्हांकन शिविर बागपत। दिव्य...