Bagpat News: बड़ौत में दिल्ली चौपले पर लगाया गया घंटा
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित दिल्ली चौपले पर शनिवार को सौंदर्यीकरण के लिए दिल्ली, मेरठ आदि शहरों की तरह दिल्ली चौपले पर नगर पालिका की तरफ से बड़ा घंटा लगाया गया है, जो लोगों को दूर से नजर आएगा। इसके लगने के बाद माहित, राजू, विनय आदि लोगों का कहना था कि घंटा लगने से चौपले को अलग पहचान मिलेगी। वहीं चेयरपर्सन बबीता तोमर का कहना है कि नगर के सौंदर्यीकरण के लिए घंटा लगाया गया। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी लौहे की रैलिंग व लाइटें लगवाई गई है। नगर को सुंदर बनाने के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.