Bagpat News: बड़ौत में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी
बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: बड़ौत। जनपद बागपत में बिना बिल और प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से लेकर नशे की दवाई की शिकायतों के बीच औषधि विभाग ने बड़ौत में दवा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने खत्री गली और नॉर्मल स्कूल मार्केट में कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध दवाओं के बिल, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज और दवाओं की गुणवत्ता की जांच की। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी दवाओं की खरीद अधिकृत माध्यम से करें और प्रत्येक दवा की बिक्री का विधिवत बिल उपलब्ध कराएं। प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर भी दुकानदारों को सख्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.