Bagpat News: बड़ौत में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बागपत, नवम्बर 16 -- Bagpat News: बड़ौत के बड़का रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बड़ौत की बड़का रोड पर फरीद नाम के व्यक्ति का कबाड़ का गोदाम है। रात करीब एक बजे गोदाम से अचानक आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में रह रहे लोग दहशत के मारे बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी व भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग बेकाबू होती चली गई।
दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.