Bagpat News: बड़ौत के मुख्य बाजार में विद्युत केबल बॉक्स में लगी आग, मची अफरातफरी
बागपत, अक्टूबर 16 -- मुख्य बाजार में केबल बॉक्स में आग Bagpat News: शहर के मुख्य बाजार में विद्युत पोल पर लगे केबल बॉक्स में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर दुकानदार और ग्राहक अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। आसपास की दुकानों और मकानों तक आग पहुंचने का खतरा बढ़ने से लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। विद्युत पोल पर लगे केबल बॉक्स से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों ने अपना सामान सुरक्षित करने के साथ ग्राहकों को बाहर निकाला। लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंच सकती है। इसके चलते बाजार में कुछ देर तक अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.