Bagpat News: बड़े बेटे को बस में बैठाने आई मां, चपेट में आने से छोटे पुत्र की मौत
बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा के नोरसपुर गांव में सोमवार सुबह हुई अनहोनी ने लोगों को गमगीन कर दिया। बड़े बेटे को स्कूल बस में बैठाने पहुंची मां के पीछे-पीछे आया तीन साल का मासूम बच्चा स्कूल बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है।
घटनास्थल की जानकारी सोमवार सुबह नोरसपुर गांव के रहने वाले पवन की पत्नी पांच वर्षीय बड़े बेटे पर्व को स्कूल बस में बैठाने के लिए जिला जेल रोड पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि तीन साल का बेटा प्रणव भी मां के पीछे-पीछे यहां तक पहुंच गया। महिला ने जैसे ही बड़े बेटे को बस में बैठाया तभी प्रणव पीछे से दौड़ता हुआ बस के पास पहुंच गया और अचानक लड़खड़ाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.