Bagpat News: बजरंग दल जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बालैनी। सराय-पुरा मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के समीप दबंग युवकों ने बजरंग दल जिलाध्यक्ष के भाई पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। सिंघावली अहीर क्षेत्र के सेड़भर गांव निवासी गोविंद पहलवान बजरंग दल का जिलाध्यक्ष है। गोविंद का भाई नरेंद्र पिकएप गाड़ी चलाता है। सोमवार की रात वह अपनी गाड़ी लेकर सराय जा रहा था। जब वह बुढ़सैनी गांव के समीप पहुंचा तो रास्ते में बुग्गी सवार युवक एक केंटर चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। नरेंद्र ने गाड़ी से उतरकर युवकों को ऐसा करने से मना किया तो दबंग युवकों ने नरेंद्र पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शहर कोतवाली पुलिस के रवैये पर बिफरे बजंरग दल के कार्यकर्ता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.