बागपत, अक्टूबर 11 -- बच्चों में वायरल हेपेटाइटिस ए के बढ़ते मामले Bagpat News: जिलेभर में बच्चों पर वायरल के साथ हेपेटाइटिस ए का हमला हो रहा है। बीते तीन महीनों में निजी और सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों ने कई वर्षों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बच्चों का एसजीपीटी और एसजीओटी इतने बढ़ रहे हैं कि डॉक्टर्स हैरान हैं। ऑक्सीजन लेवल भी गिर रहा है। तीन से चार दिन के बुखार में पीलिया शरीर को जकड़ रहा है। इसे रिकवर करने में 10 से 15 दिन लग रहा है। बाल रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में गला खराब, कफ बनना और शरीर टूटना साधारण वायरल है। इसे रिकवर करने में 7 से 8 दिन लग रहे हैं, लेकिन अब बच्चे वायरल हेपेटाइटिस ए का शिकार हो रहे हैं। 100 केस में से 60 केस वायरल हेपेटाइटिस ए के आ रहे हैं। तीन महीनों में रिकार्ड केस आए हैं, जो पिछले कई वर्षों में नहीं ...