Bagpat News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंड़े, तीन लोग घायल
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: क्षेत्र के जौनमाना गांव में बच्चों से बातचीत करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की नाक की हड्डी टूट गई, जबकि उसे बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी मारपीट में घायल हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जौनमाना निवासी कपिल पुत्र भोपाल सिंह ने बड़ौत थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका भाई रामवीर बच्चों से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव के ही संजय पुत्र बाबूराम, सुमित पुत्र संजय, बबली पत्नी संजय और अंशू पुत्री संजय वहां पहुंचे और रंजिश के चलते रामवीर पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बच्चों के विवाद में दंपति और बेटे को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.