बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में पड़ोसी ने सलीम के बेटे आहिल की घर में घुसकर पिटाई की और फिर गली में उठाकर पटक दिया। इससे घायल आहिल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सलीम ने बताया कि गत 20 जुलाई को उसका बेटा आहिल गली में खेल रहा था। तभी आहिल और उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों का नसीम के बच्चों से झगड़ा हो गया। इस पर वहां आए नसीम उसके बेटे आहिल को पीटते हुए लेकर आया। नसीम ने घर में भी आहिल को पीटने लगा। उसकी पत्नी तबस्सुम ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की। इसके बाद उसके बेटे आहिल को गली में लाकर जमीन में पटककर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए पड...