Bagpat News: बकायेदारों पर बिजली विभाग का शिकंजा, काटे कनेक्शन
बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बड़ौत और आसपास के क्षेत्र में विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूल की। वहीं, भुगतान नहीं करने वाले तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मची हुई है। दरअसल, बिजली विभाग ने इस बार 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों को प्राथमिकता पर लेकर अभियान चलाया है। टीमों को ऐसे उपभोक्ताओं की सूची सौंपकर उनके घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता जगदीशचन्द्र का कहना है कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया बिल जमा कराने को कहा जा रहा है। भुगतान नहीं करने पर बिना किसी ढिलाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.