Bagpat News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चार नामजद
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजरौल में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिया गया। पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मुनेश पत्नी स्वर्गीय शिवकुमार निवासी बिजरौल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गैरमौजूदगी में गांव के ही भानु, देवेंद्र, अन्धा और कपिल ने रात के समय कथित रूप से उसके मकान का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी घर में रखी दो बेट, कपड़े धोने की मशीन, सिलेंडर, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.