बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: खेकड़ा। जिला जेल में मंगलवार को जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की बैरकों की सघन तलाशी कराई। निरीक्षण के दौरान बंदियों के बनाए दिए और थाल देखकर प्रशंसा की। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला जज मनोज कुमार, डीएम दीपांशु पटेल और एसपी सूरज राय मंगलवार को पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हलचल मच गई। अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलवाया। बैरकों और अन्य स्थानों की तलाशी के दौरान कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Purnia News: महिला वार्ड से पाकशाला तक पहुंचे प्रधान जिला जज, देखी जेल की व्यवस...