बागपत, जुलाई 5 -- Bagpat News: बड़ौत। लुहारी गांव के रहने वाले ईंट भट्ठा मुनीम का शव शनिवार को ढिकाना के जंगल में गन्ने के खेत में मिला था। उसके शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्टों की देखरेख में किया गया, लेकिन उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिस कारण उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। ढिकाना गांव के जंगल में शुक्रवार को एक किसान अपने गन्ने के खेत में स्प्रे कर रहा था। उसने अपने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। मृतक की पहचान लुहारी निवासी 38 वर्षीय सचिन उर्फ कल्लू के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में सनसनी: चिकन दुकानदार की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव, दो थ्योरी से उलझी पुलिस सचिन ढिकाना गांव स्थित भूषण ईंट-भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता था। ...