बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। अगर आपके पास पुराना फोन है और खराब है, तो यह खबर आपके लिए काम की है। जाने अनजाने में भी पुराने फोन को फेरी वालों के हाथ ना बेचें, क्योंकि फोन के कई पार्ट और फोन खराब नहीं होते हैं। जिसे फेरी वाले साइबर अपराधियों को बेच देते हैं, वह फोन को कई तिकड़म अपना कर एक्टिव कर लेते हैं। इसके बाद इस फोन के जरिए ठगी का काम करते हैं। कई स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसके बाद जिले की साइबर पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। सीओ डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुराने फोन से भी अपराधी ठगी का शिकार बना लेते हैं। इसके साथ ही इस फोन के जरिए अन्य प्रकार के अपराध करते हैं, जांच में पाया जाता है की फोन दूसरे के नाम पर है। जांच में पुराने फोन ...