बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर पालिका के सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी को ज्ञापन दिया। जिसमें नगर के कोताना रोड पर शोरूम के पीछे नाले पर दोबारा अतिक्रमण करने पर आपत्ति जताई और अतिक्रमण हटवाने व अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने की मांग की। वार्ड नंबर 14 की सभासद नीतू राठी, वार्ड 23 के रमेश शर्मा, वार्ड 15 के प्रमोद शर्मा, वार्ड 6 के रॉबिन कश्यप सभासद ने अवैध निर्माण की शिकायत की। बताया कि लगभग एक पखवाड़ा पहले नगर पालिका द्वारा जेसीबी के द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त गया था। लेकिन इन लोगों ने पालिका के अधिकारियों, वह कुछ सभासदों के साथ मिलकर फिर से अवैध निर्माण कर लिया है। कहा कि इससे पालिका को राजस्व की हानि तो हो ही रही है, समाज में बदनामी भी की जा रही है। नाले पर हुए अवैध निर्माण से नाला सफाई में हो रही परेशानी का...