Bagpat News: फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की संस्तुति से आक्रोश, चेतावनी दी
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: बागपत। जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में फार्मासिस्ट और डॉक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई की संस्तुति के विरोध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एकजुट हो गया है। एसोसिएशन ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर इस कार्रवाई को पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और असंतोषजनक बताया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस मामले का त्वरित समाधान नहीं निकाला गया, तो छह अक्तूबर को जिले के समस्त फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और डॉ. विक्रांत चौबे पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। एसोसिएशन का कहना है कि फार्मासिस्ट हमेशा चिकित्सकों के निर्देशन एवं लिखित उपचार के अनुसार ही मरीज का इलाज करते हैं। घटना वाले दिन भी मोहित त्यागी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.