Bagpat News: फायरिंग करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सियाराम चौरसिया ने डौलचा गांव के दंपती की कार पर फायरिंग के आरोपी अमित उर्फ अबली निवासी सुराना जिला गाजियाबाद की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में आरोपी 19 जुलाई से जेल में बंद है। डौलचा गांव निवासी सौरभ यादव थाने में तीन जुलाई को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह अपनी पत्नी शिखा यादव को मेरठ में टीईटी की परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहा था। वाल्मीकि मंदिर के पास रास्ते में खड़ी तीन कार हटवाने के लिए हॉर्न बजाने पर 10-12 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे बाल-बाल बच गए। गोली कार के शीशे में लगी। तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों को हमलावरों की गाड़ी जंगल में खड़ी मिली थी। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ अबली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.