Bagpat News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में सत्या फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। उसने लूटपाट में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश एजेंट का ही साथी है। उसने गांव के ही दो युवकों के साथ मिल एजेंट के साथ लूटपाट कराई। पुलिस फरार चल रहे युवकों की तलाश में जुटी है। दरअसल, गत दिवस मेरठ की सत्या फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कपिल गौतम बाइक पर सवार होकर कलेक्शन करने के लिए सिंघावली अहीर क्षेत्र में आया था। तभी उसके पास बसा टीकरी निवासी अभिषेक का फोन आया। जिसके बाद वह उसके पास गांव जंगल में पहुंच गया। जहां दो युवकों ने तमंचों के बल पर कपिल गौतम से 55,700 रुपये की नकदी लूटी, साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.