Bagpat News: फर्म का ऑडिट नहीं कराना कारोबारियों को पड़ेगा महंगा
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बागपत। निर्धारित तीस सितंबर की डेडलाइन में अपनी फर्म का ऑडिट नहीं कराना इस बार एक करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को काफी महंगा पड़ेगा। डेडलाइन बीतने तक ऑडिट नहीं कराने वाले कारोबारियों को पेनाल्टी के ऑटो सिस्टम जेनरेटेड ऑनलाइन नोटिस पहुंचेंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट राहुल कुमार ने बताया कि इस बार पेनाल्टी के नोटिस भेजने से जुड़े सिस्टम को हाइटेक और अपडेट किया गया है। पूर्व में निर्धारित तारीख तक ऑडिट नहीं करा पाने वाले कारोबारियों को पेनाल्टी के नोटिस मैन्युअल तरीके से भेजे जाते थे। कई कारोबारी नोटिस से बच जाते थे। बताया कि निर्धारित डेडलाइन में ऑडिट नहीं कराने पर अब डेढ़ लाख रुपये की पेनाल्टी की तलवार व्यापारियों पर लटकेगी। नोटिस पहुंचने पर उन्हें पेनाल्टी चुकानी ही होगी। पूर्व के वर्षों में देखा गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.