बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। खड़खड़ी के रूबीना हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजन सीओ आफिस पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। सीओ से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। खड़खड़ी निवासी इरफान की 25 वर्षीय पुत्री रुबीना का निकाह तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के पुर बालियान गांव निवासी आर्मी जवान अलीशान के साथ हुआ था। दंपति का एक दो साल का बेटा भी है। मृतका के भाई आजाद ने बताया कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति अलीहसन द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर रुबीना को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी पारिवारिक कलह के चलते रुबीना पिछले दो साल से अपने माय...