Bagpat News: पड़ोसी दुकानदार समेत 25 लोगों पर धमकी देने का आरोप
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के मंडी घनश्याम गंज निवासी व्यापारी ने पड़ोसी दुकानदार समेत करीब 20-25 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मारने की धमकी देने आरोप लगाया है। तहरीर में व्यापारी प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि उनकी दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया पडोसी दुकानदार अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचे, जहां गाली-गलौज की गई तथा व्यापार बंद करने और स्थान छोड़ने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.