बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे इन्वर्टर-बेटरा सहित हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। बालैनी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के गांवों में लगातार चोरी की घटना हो रही है। मंगलवार की रात चोरों ने बालैनी के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे इन्वर्टर, बेटरा, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पिछले दो माह के अंदर इस विद्यालय में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक भी चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: प्राथमिक विद्यालय पारडीह में चोरी, गैस सिलेंडर समेत पंखा और चावल ले गए चोर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता ने घटना...