Bagpat News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
बागपत, जुलाई 28 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। संघ के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दीं। चुनाव अधिकारी डा. रोबिन चौधरी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी आवेदन वैध पाए गए। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को उनके संबंधित पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। नई कार्यकारिणी में डा. सत्येंद्र प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, डा. सुधीर शर्मा सचिव, डा. कुमार अभिषेक उपाध्यक्ष, डा. ऐश्वर्या चौधरी महिला उपाध्यक्ष, डा. अमित गुप्ता वित्त सचिव, डा. राजकमल सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.