बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। बागपत सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मृतका बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ले की रहने वाली थी। गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। रात के समय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। शहर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी सलमान की 30 वर्षीय पत्नी आसिफा गर्भवती थी। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर बागपत सीएचसी पहुंचे और वहां भर्ती कराया। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि अस्पताल में उपचार मिलने क...